शेखपुरा: पटेल चौक के समीप लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन एनडीए घटक दल के नेता रहे मौजूद
शेखपुरा के पटेल चौक के समीप लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के नेता गण मौजूद रहे। फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जमुई संसदीय क्षेत्र से NDA प्रत्याशी अरुण भारती के अलावा जदयू,भाजपा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।