सरधना: बिनोली रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम का व्यापारियों ने किया विरोध, बिना सूचना कार्रवाई पर भड़के दुकानदार
सरधना। नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा रविवार को सुबह बिनोली रोड पर नाला सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह अचानक जेसीबी मशीनों और पालिका कर्मियों के साथ पहुंची टीम ने सड़क किनारे दुकानों के ऊपर लगे टीन शेड तथा नालियों पर रखे सलेब को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान कई दुकानदारों के टीन शेड तोड़ दिए गए,