रामानुजगंज: राशन कार्ड संबंधी सेवाएं अब ऑनलाइन, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
रामानुजगंज मंगलवार राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा-सेतु पोर्टल (ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल) एवं वेबसाइट सेवा सेतु के माध्यम से राशन कार्ड संबंधी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब नागरिक नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने तथा सदस्य विलोपन जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन