सगड़ी: रामगढ़ स्थित बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के रामगढ़ स्थित बाबू संत प्रसाद इंटर कॉलेज ने इस बार बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है । इंटरमीडिएट के छात्र अमित सरोज ने जिले की टॉप-10 सूची में 7वां स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । यही नहीं, इस वर्ष 37 छात्र-छात्राओं ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किया जो क्षेत्र को गौरवान्वित किया है ।