चक्की: नौरंगा डेरा घाट पर गंगा में नहाने गई तीन बच्चियों को नाविकों ने डूबने से बचाया, लाइव वीडियो आया सामने
Chakki, Buxar | May 6, 2026 चक्की नौरंगा डेरा घाट पर बुधवार की सुबह 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा में स्नान करने गई तीन बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों ने जैसे ही बच्चियों को पानी में छटपटाते देखा, तुरंत शोर मचाया। स्थिति गंभीर होती जा रही थी, लेकिन स्थानीय नाविकों और आसपास मौजूद जागरूक नागरिकों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।