अंबाह: मुरैना रोड पर होटल राजमहल पैलेस के सामने कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला और बच्चा घायल
Ambah, Morena | Sep 28, 2026 अंबाह-मुरैना रोड स्थित होटल राजमहल पैलेस के सामने सोमवार सुबह करीब 11 बजे AURA कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उपदेश (34), पत्नी खुशबू और बेटा पुष्पेंद्र घायल हो गए। महिला और बच्चे को चोटें आईं। तीनों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार चालक फरार हो गया।