लाडपुरा: कोटा में निजी स्लीपर बसों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई, दो बसों को सीज किया, चार के चालान काटे, अफसर बोले- आगे भी जारी रहेगी
Ladpura, Kota | Jul 10, 2026 फलोदी बस हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए कोटा में निजी स्लीपर बसों के खिलाफ दूसरे दिन भी सघन अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह से हाईवे पर चलने वाली बसों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान दो बसों को सीज किया गया, जबकि कई बसों के चालान काटे गए।