शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, नल जल सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने को लेकर गुरुवार को आलमनगर प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में 20 सूत्री कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। इस दौरान घंटो तक प्रश्न उत्तर का दौर चलता रहा, जिसमें कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।