सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी आमिर को नाजिरपुरा से किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार आरोपी आमिर को गुरूवार दोपहर 2 बजे बड़ी लाइट नाजिरपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। 4 अप्रैल को पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपी ने पीड़िता की पुत्री का रास्ता रोका, नशीला पदार्थ सुंघाकर बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी थी।