सतगावां: प्रखंड सतगांवा के विभिन्न इलाकों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ की गई विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना
प्रखंड अंतर्गत विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना हर्षोल्लास व धूमधाम से की गई। प्रखंड के सभी पंचायतों और सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। सभी विद्यालयों में एक से बढ़कर एक भव्य पंडाल बनाया गया। बच्चे काफी उत्साहित होकर पूजा अर्चना में शामिल हुए।