शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीतापुर के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ तिलक समारोह से लौट रहा था, तभी लखीमपुर के जेबीगंज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक का दोस्त भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।