सहारनपुर: हिंदू जागरण मंच ने कांग्रेस प्रवक्ताओं द्वारा भगवान राम का अपमान के आरोप में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
हिंदू जागरण मंच जिला व महानगर ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, रागिनी नायक ने 3 जुलाई की प्रेस वार्ता में भगवान राम को "इमाम" बताया, जिससे हिंदू समुदाय आहत हुआ। मंच के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांतसिंह ने इसे घोर अपमान और अपराध करार दे कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से त्वरित गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।