3200 करोड़ के चर्चित अवैध ट्रांजेक्शन मामले में कानपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चकेरी पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजीव दीक्षित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक संजीव दीक्षित गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम पर फर्जी कंपनियां बनवाता था।
जांच में सामने आया कि 13 फर्जी कंपनियों और 18 बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया। पुलिस का दावा है कि सिर्फ संजीव दीक्षित से जुड़े खातों में ही करीब 323 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। इस मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
📍 चकेरी, कानपुर
Follow 👉 groundzeronews.in
Like • Share • Comment
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #Chakeri #BreakingNews