पताही: गैस वितरण में गड़बड़ी पर सख्ती, एमओ ने एजेंसी की जांच के लिए दिए निर्देश
पताही: प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस वितरण में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकार वरुण कुमार ने योगेंद्र बाबू गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।