बरेली: बरेली जिला अस्पताल का वायरल वीडियो, ठेले पर पत्नी और पीछे-पीछे सिस्टम, एडी हेल्थ तेजपाल ने क्या कहा
बरेली जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर ले जाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इलाज न मिलने और बदहाल व्यवस्था के आरोपों के बीच डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी गठित हुई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।