भोगनीपुर: सिहारी के निकट ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से सवार वृद्ध हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
मूसानगर थाना क्षेत्र के सिहारी गाँव निवासी रूपसिंह ने बताया कि पिता हरिश्चन्द्र 67 बाजार करने पुखरायां गये थे। रविवार रात करीब 8 बजे ऑटो से वापस लौटते समय ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हरिश्चंद्र घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।