बेगूसराय: दिनकर भवन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर DM व SP ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
दिनकर भवन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने उनकी प्रतिमा पर गुरुवार की दोपहर 12:00 माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बेगूसराय की पहचान राष्ट्रकवि दिनकर के नाम से भी है. उन्होंने अपनी रचनाओं से बेगूसराय को एक नई पहचान देने का काम किया है. आज के युवाओं को उनके बताएं मार्गों पर चलने की जरूरत है.