गढ़पुरा थाना की पुलिस ने अपहरण किए गए युवक को समस्तीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों गढ़पूरा थाना में एक युवक के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.