बेगूसराय: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के मौके पर पन्हास में कार्यक्रम आयोजित, मेयर रहीं मौजूद
वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के मौके पर पन्हास में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया. इससे पहले उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया. इस मौके पर मेयर पिंकी देवी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है. आज के युवाओं को उनके बताएं मार्गों पर चलने की जरूरत है.