बेगूसराय: गौरा चोर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पुलिस मामले की जाँच कर रही है
तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा चोर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 01 युवक की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल निवासी गंगो पासवान के पुत्र अजय कुमार अपने नानी घर से घर वापस लौट रहे थे.