कांके: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Kanke, Ranchi | May 7, 2026 हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अनजाने में हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया।