होशंगाबाद नगर: पालनपुर के वेयरहाउस में निकला 5 फीट लंबा कोबरा सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
रविवार को सर्पमित्र रवि टंडन से मिली जानकारी के मुताबिक पालनपुर में स्थित एक गेहूं के वेयरहाउस में सांप दिखाई देने की सूचना कर्मचारियों के द्वारा फोन करके दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिर्फ मित्र ने देखा कि वेयरहाउस में ट्रिपल के नीचे एक 5 फीट लंबा कोबरा प्रजाति का सांप बैठा हुआ था वेयरहाउस में सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।