मोतिहारी के सदर अस्पताल के आउटडोर व इंडोर का सिविल सर्जन डॉ श्रवण पासवन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आउटडोर में कई बिना आई कार्ड के इंटर्नशिप करने वाले स्टूडेंट भी पकड़े गए। जिन्हें अस्पताल से बाहर किया गया। सभी डॉक्टर, स्टॉफ या इंटर्नशिप करने वाले स्टूडेंट को कार्ड व ड्रेस में रहने का सख्त निर्देश दिया गया।