मोतिहारी: डेरवा मठिया के एक युवती की सरोतर पहल के समीप सड़क दुर्घटना में हुयी मौत, एक युवक एक युवती गंभीर रुप से जख्मी
सरोतर पहल के समीप ट्रक के चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी जबकि एक युवक एवं एक युवती गंभीर रुपय से जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है। तीनो एक बाइक से मोतिहारी से डेरवा मठिया अपने घर आ रहे थे कि अचानक एक ट्रक के चपेट में आ गए और एक युवती की मौत हो गयी। वह दो जख्मी हो गया।