मोतिहारी: टोला स्थित अम्बेडकर भवन में एससी एसटी कर्मचारी संघ ने संत रविदास की मनाई गई जयंती
टोला स्थित अम्बेडकर भवन में महान संत रविदास की जयंती मनाई गई। एससी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लालबाबू राम ने प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थी। इनकी प्रतिभा से सिकंदर लोदी भी प्रभावित हुआ था।