मोतिहारी: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मोतिहारी कोर्ट परिसर में अधिवक्ता एंव अधिवक्ता लिपिक के साथ बैठक हुई आयोजित
9 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी का मोतिहारी जिला विधिक संघ के विद्वान अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक के साथ बैठक प्राधिकार के सचिव अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मोतिहारी कोर्ट परिसर में सम्पन्न हुयी।