बहराइच: भोपतपुर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर,हादसे में एक की हुई मौत,एक घायल
देहात कोतवाली के चाकूजोत के कौशल विकास योजना के ट्रेनिंग कैंप से विभिन्न ट्रेडों के दो छात्र तेज प्रकाश (25) पुत्र कैलाश अपने साथी गिरधारी (20) पुत्र राधेश्याम निवासी मधनगरा रुपईडीहा के साथ अवकाश के चलते बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में रुपईडीहा नानपारा हाइवे के भोपतपुर चौकी के पास पीछे से जा रही दूसरी बाइक ने ओवरटेक किया और हादसे में एक की मौत हो गई