बहराइच: जिला अस्पताल में जेब काट कर भाग रहे चोरों को पुलिस ने पकड़ा
कोतवाली नगर पुलिस ने जिला अस्पताल में जेब काट कर पर्स लेकर जा रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया है, यह दोनों बलरामपुर जनपद के निवासी हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली नगर के जिला अस्पताल में जेब कतरों की संख्या काफी बढ़ गई है, पलक झपकते ही मरीज के जेब से पैसे और मोबाइल चोरी हो जाते हैं। गिरफ्तार करने के बाद जेल रवाना कर दिया गया है।