धामपुर: नहटौर क्षेत्र के मटोरा मान गांव में अभय प्रताप सिंह का सम्मान, UPPCS परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक
सोमवार को दो बजे नहटौर क्षेत्र के मटोरा मान गांव में अभय प्रताप सिंह का सम्मान किया गया। उन्होंने (UPPCS) परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।यह सम्मान समारोह भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अभय प्रताप को फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।