अनूपपुर: जिला चिकित्सालय में मरीजों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह का एक युवक सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ा गया
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में इलाज के लिए दूर दराज से आए लोगों का रात में सोते हुए लोगों का मोबाइल चोरी करने वाले चोर गिरोह का एक युवक सनी द्विवेदी जो आज दोपहर में इलाज के बहाने जिला चिकित्सालय के पीएनसी वार्ड में घुस कर मोबाइल चोरी कर भाग रहा था जिस पर महिला के द्वारा शोर मचने पर जिला चिकित्सालय परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने चोर को रंगे हाथ धरदबोचा।