सुसनेर: श्री राम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रामभक्ति में रमा पूरा शहर, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
कल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसके निमित्त आज रविवार की दोपहर में 2 बजे सुसनेर शहर में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में श्रद्धालु राम भक्ति में डूबे हुए नजर आए। जगह-जगह स्वागत भी किया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल भी मौजूद रहे। आकर्षक झाकिया का केंद्र बनी रही।