बुलंदशहर: कोर्ट रोड स्थित सपा कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
बुलंदशहर नगर के कोर्ट रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने विचार गोष्ठी की अध्यक्षता की और जिला महासचिव विजय त्यागी ने संचालन किया। सभी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विषय में अपने विचार रखें।