मॉडल शॉप बंद होने के बाद ओवररेट पर बेच रहे थे शराब, सिगरा पुलिस ने दो विक्रेताओं को पकड़ा
सिगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मॉडल शॉप बंद होने के बाद निर्धारित समय के पश्चात ओवररेट पर शराब और बीयर बेचकर अवैध रूप से मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की खेप भी बरामद की है।
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2026