पांगी के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक
चंबा (पांगी), 27 जुलाई 2026।
जनजातीय क्षेत्र पांगी के विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने सोमवार को मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 15 अप्रैल 2025 को पांगी उपमंडल के लिए की गई विकासात्मक घोषणाओं की प्रगति, विभागीय योजनाओं और चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने उपमंडल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को उनका लाभ शीघ्र मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी जैसे दुर्गम इलाकों में विकास कार्यों की गति बनाए रखना और लोगों तक मूलभूत सुविधाएं समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक में तहसीलदार संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रवि शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग सुनील चंदेल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न, आरओ रोहित प्रधान, एसएमएस कृषि विभाग नरेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Pangi #Chamba #HimachalPradesh #DeputyCommissioner #MukeshRepaswal #Development #ReviewMeeting #GovernmentSchemes #PublicWelfare #Infrastructure #TribalArea #Kilad #Administration #GoodGovernance #HimachalNews हिम संदेश Pangi Administration
Saach, Chamba | Jul 27, 2026