हनुमानगढ़: चारा लेने गए युवक पर लाठी-रॉड से हमला, सिर में गंभीर चोट, घात लगाकर हमला करने का आरोप
कमाना फाटक के पास पशुओं के लिए हरा चारा लेने गए एक युवक पर लाठी-रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घात लगाकर बैठे लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर उसके सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।