अनूपपुर: पटना बीट में दो दिन में दो हिरणों की मौत, कुत्तों के हमले और पानी की कमी से बढ़ी चिंता, वन विभाग पर सवाल
जिले के पटना बीट अंतर्गत जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दो दिनों के भीतर दो हिरणों की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र ग्राम किरर के जंगल क्षेत्र से भटककर गांव की ओर आए हिरण प्रजाति के नर शावकों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।