लोहरदगा: भाजपा का फैसला दूरदर्शी, तेली समाज ने अजय पंकज की ज़िला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को संगठन के लिए बताया मजबूत निर्णय
लोहरदगा छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, लोहरदगा की ओर से बुधवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा द्वारा अजय पंकज को लोहरदगा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाना एक संतुलित, दूरदर्शी और सामाजिक समावेशन को दर्शाने वाला निर्णय है। समाज का मानना है कि यह फैसला जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।