लोहरदगा: हजरत बाबा दुखन शाह उर्स मेला का थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
लोहरदगा हजरत बाबा दुखन शाह के सालाना उर्स मुबारक के अवसर पर आयोजित उर्स मेला का भव्य उद्घाटन बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे लोहरदगा सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेला क्षेत्र जायरीनों और श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार हो उठा।