लोहरदगा: लोहरदगा में हज़रत बाबा दुखन शाह का 101वां उर्स शुरू, अंजुमन इस्लामिया व जिला प्रशासन ने की चादरपोशी
लोहरदगा में शहंशाहे लोहरदगा हज़रत बाबा दुखन शाह का 101वां सालाना उर्स मुबारक श्रद्धा, अकीदत और भाईचारे के माहौल में शुरू हो गया। बुधवार की सुबह फजर की नमाज़ के बाद लगभग 7 बजे चादरपोशी का सिलसिला आरंभ हुआ। अंजुमन इस्लामिया की अगुआई में धर्मगुरुओं ने मजार पर ग़ुस्ल की रस्म अदा की।