मुरैना: पहाड़गढ़ में प्रशासन ने आदिवासी महिलाओं के घरों पर जेसीबी चलाई, महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई
Morena, Morena | Feb 13, 2026 पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं को सरकार द्वारा पट्टे दिए गए थे, जिन पर सरपंच और सचिव के द्वारा आवास बनवा दिए गए थे लेकिन उसके बाद तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने आवासों पर जाकर जेसीबी चला डाली ,इसके बाद आदिवासी महिलाएं एकत्रित होकर कलेक्टर के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया गया है।