ग्वालियर गिर्द: क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बहाने सवा लाख की ठगी, एक महीने बाद FIR दर्ज
महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले आनंद शर्मा के साथ भी करीब सवा लाख का फ्रॉड हो गया।ये फ्रॉड सिर्फ 10 मिनट में 2 मई को किया गया था ई FIR के जरिए अब गोला का मंदिर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आनंद शर्मा का SBI में अकाउंट है उनका इसी बैंक का एक क्रेडिट कार्ड भी है 2 मई को उनके मोबाइल पर एक फ़ोन आया कहा कि क्रेडिट कार्ड बंद करवाना है क्या।