शासन के निर्देशानुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शासकीय सेवकों ने उपस्थित होकर दो मिनट का मौन धारण किया। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।