सहारनपुर: सहारनपुर में 50 हजार के उधार पर चचेरे भाई की हत्या, शराब के नशे में फट्टे से पीटकर उतारा मौत के घाट
सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये के उधार को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात नवादा रोड स्थित सनसाइन स्कूल के पास किराये के मकान में देर रात हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फट्टा भी बरामद कर लिया।