बरेली में खनन चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर ट्रक ओनर्स ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए मांग की कि ट्रकों के साथ-साथ रेता-बजरी के स्टॉकिस्टों व टाल संचालकों की भी जांच हो।