अनूपपुर: बरबसपुर: घर से निकले नाग का सर्प प्रहरी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
अनूपपुर। नगर के वार्ड क्रमांक 12 बरबसपुर में संतोष सिंह के घर में नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक नाग का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सर्प प्रहरी ने लोगों से सांप दिखने पर घबराने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना दे