Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

अधिवक्ता साथियों #DBA_Purnia के #महासचिव (#General_Secretary) पद पर अपने भाई #Dr_S_M_Jha (#SHYAM_MOHAN_JHA) को वोट दें

Purnia East, Purnia | Mar 19, 2024

MORE NEWS

डगरूआ प्रखंड क्षेत्र में फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले युवक को मुखिया जी ग्रामीणों ने पकड़ा,आप भी रहे सावधान

डगरूआ प्रखंड क्षेत्र में फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले युवक को मुखिया जी ग्रामीणों ने पकड़ा,आप भी रहे सावधान

Purnia East, Purnia | Jul 14, 2026

समाहरणालय, पूर्णिया,
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 908,
दिनांक - 14.07.2026,
================

​​ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान पूर्णिया का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा 
 बच्चों के कल्याण और कारा (CARA) के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश।

 बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मंगलवार को श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा  विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Special Adoption Agency - SAA),पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया। 

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहे बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा एवं अवलोकन किया गया।
​
 निरीक्षण के दौरान,जिला पदाधिकारी द्वारा संस्थान के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों, पंजियों तथा संस्थागत लॉग बुक और व्यक्तिगत बाल विकास रजिस्टर और विभिन्न आवश्यक पंजियों का गहनता से जांच किया गया।

 जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों के विकास चार्ट चिकित्सा इतिहास और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रत्येक बच्चें को व्यक्तिगत देखभाल और उचित पोषण मिल रहा है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ​संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक (Coordinator) को मौके पर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया।

 समन्वयक को निर्देशित किया गया कि आवासित बच्चों के सर्वांगीण सुधार के लिए तत्काल प्रभाव से निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं लागू करें। जिसमें बेहतर आहार योजना, कड़े स्वच्छता मानक और नियमित स्वास्थ्य जांच शामिल हैं।
​इसकेअलावा जिला पदाधिकारी द्वारा बाल गोद लेने और संस्थागत देखभाल को नियंत्रित करने वाले वैधानिक ढांचे का पूर्ण रूप से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समन्वयक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि समाज कल्याण विभाग के आदेशों का शत-प्रतिशत कड़ाई से पालन करें और केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशानिर्देशों के अनुरूप ही संस्थान का संचालन सुनिश्चित करें।
​ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर कहा गया कि "निराश्रित और संवेदनशील बच्चों का कल्याण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 उनकी देखभाल,सुरक्षा तथा कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्थान को पूरी पारदर्शिता के साथ बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सुदृढ़ माहौल तैयार करना होगा।"

​निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचेत किया गया कि भविष्य में भी ऐसे ही औचक निरीक्षण जारी रहेगा और CARA के दिशा-निर्देशों और विभागीय आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के खिलाफ तत्काल प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया श्री अमरेश कुमार, संस्थान के समन्वयक एवं संबंधित कार्मिगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 908, दिनांक - 14.07.2026, ================ ​​ विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान पूर्णिया का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों के कल्याण और कारा (CARA) के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश। बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मंगलवार को श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Special Adoption Agency - SAA),पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहे बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा एवं अवलोकन किया गया। ​ निरीक्षण के दौरान,जिला पदाधिकारी द्वारा संस्थान के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों, पंजियों तथा संस्थागत लॉग बुक और व्यक्तिगत बाल विकास रजिस्टर और विभिन्न आवश्यक पंजियों का गहनता से जांच किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों के विकास चार्ट चिकित्सा इतिहास और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रत्येक बच्चें को व्यक्तिगत देखभाल और उचित पोषण मिल रहा है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ​संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक (Coordinator) को मौके पर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। समन्वयक को निर्देशित किया गया कि आवासित बच्चों के सर्वांगीण सुधार के लिए तत्काल प्रभाव से निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं लागू करें। जिसमें बेहतर आहार योजना, कड़े स्वच्छता मानक और नियमित स्वास्थ्य जांच शामिल हैं। ​इसकेअलावा जिला पदाधिकारी द्वारा बाल गोद लेने और संस्थागत देखभाल को नियंत्रित करने वाले वैधानिक ढांचे का पूर्ण रूप से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समन्वयक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि समाज कल्याण विभाग के आदेशों का शत-प्रतिशत कड़ाई से पालन करें और केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशानिर्देशों के अनुरूप ही संस्थान का संचालन सुनिश्चित करें। ​ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर कहा गया कि "निराश्रित और संवेदनशील बच्चों का कल्याण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी देखभाल,सुरक्षा तथा कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्थान को पूरी पारदर्शिता के साथ बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सुदृढ़ माहौल तैयार करना होगा।" ​निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचेत किया गया कि भविष्य में भी ऐसे ही औचक निरीक्षण जारी रहेगा और CARA के दिशा-निर्देशों और विभागीय आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के खिलाफ तत्काल प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया श्री अमरेश कुमार, संस्थान के समन्वयक एवं संबंधित कार्मिगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 14, 2026

अधिवक्ता साथियों #DBA_Purnia के #महासचिव (#General_Secretary) पद पर अपने भाई #Dr_S_M_Jha (#SHYAM_MOHAN_JHA) को वोट दें - Purnia East News