पटना ग्रामीण: पटना फलमंडी गोलीकांड के बाद जांच में जुटी पुलिस,घटनास्थल स्थल पर पूर्वी SP शैलजा
पटना के बहादुरपुर फलमंडी में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि यूपी निवासी राजकुमार प्रजापति घायल अवस्था में हैं और उनके सिर के पास गोली लगी है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। उन्