मंदसौर: गांव सुपड़ा में तालाब किनारे बेहोशी की हालत में मिला एक शख़्स, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर; ज़िला अस्पताल किया गया रेफर
मंदसौर में बीती रात सूपड़ा निवासी एक किसान गांव के तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और शरीर पर चोटों के निशान थे।पिपलियामंडी पुलिस की सहायता से घायल को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया है।