मंदसौर: मंदसौर में दिन में गर्मी व रात के समय ठंड का हो रहा एहसास, रात के समय 20 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान
मंदसौर में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। दिन में गर्मी तो रात में ठंड का अहसास होने लगा है। रात के समय तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अक्टूबर के आखरी सप्ताह में ठंड बढ़ने का ट्रेंड है, इस साल भी ऐसा ही मौसम रहेगा।