लातेहार: लातेहार जिला बनने के बाद पहली बार चौकीदारों की सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया शुरू, 55 को मिली स्वीकृति
उपायुक्त संदीप कुमार की पहल पर लातेहार जिले के चौकीदारों की लंबे समय से लंबित सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लातेहार जिला बनने के बाद पहली बार जिले के चौकीदारों की सेवा संपुष्टि का मामला निर्णायक चरण में पहुंचा है।सोमवार की दोपहर करीब एक बजे जानकारी मिली कि 21 मामलों में सेवा अभिलेख एवं अन्य दस्तावेज में त्रुटियां पाई गई है।